We want your
feedback

पॉलिसी बज़्ज़

Accountability Initiative Staff

26 February 2021

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है |

 

नीतियों से सबंधित खबरें

  • भारत सरकार ने कहा कि अभी तक 10.8 मिलियन COVID-19 सुरक्षा वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं, और 6 मिलियन से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन का कम से कम एक राउंड प्राप्त हो चुका है ।
  • गहन मिशन इन्द्रधनुष (आई.एम.आई.) 3.0 लॉन्च किया गया है | इसका उद्देश्य 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 250 जिलों में दो चरणों (फरवरी और मार्च 2021) में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में सार्वभौमिक टीकाकरण कवरेज प्राप्त कराना है |
  • स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रियाशील नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत विशेष अभियान को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाया गया है |
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जिला न्याधीशों को दी गई अतिरिक्त शक्तियों से सम्बन्धित किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 संशोधन को मंजूरी दे दी है |

अन्य

  • वैज्ञानिक और औधोगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने भारत में स्वास्थ्य अनुसंधान के विकास, उन्नति को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं |

 

यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 21 फरवरी 2021 को प्रकाशित हुआ था |

Add new comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *