We want your
feedback

पॉलिसी बज़्ज़

Accountability Initiative Staff

7 November 2020

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है |

 

नीतियों से सबंधित खबरें

  • राष्ट्रीय कौशल विकास कॉरपोरेशन और माइक्रोसॉफ्ट समन्वय स्थापित कर भारत में महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे | इसका उद्देश्य भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है |
  • सब्जियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी) तय करने वाला केरल – देश का पहला राज्य बन गया है | यह योजना एक नवंबर से लागू होगी |
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एस.ई.आर.बी.-पावर योजनाओं की शुरूआत की है, जो महिला शोधकर्ताओं को विज्ञान और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास करने के लिए प्रोत्साहित करेगा |

शिक्षा पर आधारित खबरें

  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज़ों तक पहुँचने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली की शुरुआत की है |
  • नीति आयोग द्वारा गठित समिति, भारत में, वर्तमान शहरी शिक्षा योजना प्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक सुधार प्रस्तुत करेगी |
  • सुप्रीम कोर्ट इस बात की जांच करेगा कि सेवाओं में कमी को लेकर किसी शिक्षण संस्थान पर उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत मुकदमा दायर किया जा सकता है या नहीं |

 

यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 31 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित हुआ था |

Add new comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *