We want your
feedback

पॉलिसी बज़्ज़

Accountability Initiative Staff

1 January 2021

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, इसको लेकर आपको हर 15 दिन के अंदर यह पॉलिसी बज़्ज़ अपडेट करता है |

 

नीतियों से सबंधित खबरें

  • 5 वां राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिवार सर्वेक्षण (NFHS) – जिसमें देश की जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी है – जारी कर दिया गया है |
  • सरकार ने घोषणा की है कि महामारी के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा |
  • प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) के तहत सरकार ने वित्तीय लाभ 18,000 करोड़ की अगली किस्त जारी की है |
  • झारखंड सरकार ने राज्य में 7.83 लाख किसानों को राहत देने वाली कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी है |
  • आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य (AB-PMJAY) – सेहत योजना जम्मू और कश्मीर में शुरू की गई है, जिससे 21 लाख लोगों को लाभ मिलेगा |

अन्य

  • गृह मामलों की स्थायी समिति ने सरकार से भविष्य की किसी भी महामारी से निपटने के लिए प्रवासी श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस स्थापित करने की सिफारिश की है |
  • असम सरकार ने बोडो को राज्य की सहयोगी राजभाषा भाषा बनाने के लिए असम राजभाषा संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है |
  • भारत सरकार और विश्व बैंक ने सुरक्षित और हरे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए 500 मिलियन अमरीकी डालर का समझौता किया है |

 

यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 27 दिसंबर 2020 को प्रकाशित हुआ था |

Add new comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *