We want your
feedback

पॉलिसी बज़्ज़

Accountability Initiative Staff

14 September 2022

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में क्या घटित हो रहा है, यह पॉलिसी बज़्ज़ आपको हर 15 दिन के अंदर ख़ास ख़बरों के साथ अपडेट करता है |

नीतियों से जुडी खबरें

  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डी.ए.वाई-एन.आर.एल.एम) के तहत स्वयं सहायता समूहों (एस.एच.जी) में सम्मिलित नहीं हुई महिलाओं को शामिल करने के लिए 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
  2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम गति शक्ति ढांचे को लागू करने के लिए रेलवे की जमीन को लंबी अवधि के पट्टे पर देने की नीति को मंजूरी दे दी है।
  3. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के तहत तीन महीने के भीतर ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को रोजगार देने के लिए एक नीति तैयार करने का निर्देश दिया।
  4. संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है।

स्वास्थ्य और पोषण

  1. आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौधोगिकी मंत्रालय ने आयुष ग्रिड परियोजना के तहत आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  2. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के कार्यान्वयन के संबंध में परिचालन दिशानिर्देश जारी किए।

शिक्षा

  1. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन और संख्यात्मकता के साथ ओरल रीडिंग फ्लुएंसी के लिए बेंचमार्किंग पर राष्ट्रीय रिपोर्ट जारी की गई। इसे यहां पढ़ें।
  2.  प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना घोषित की गयी जिसके तहत देश भर के 14,500 स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
  3. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू.जी.सी) द्वारा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बहुविषयक संस्थानों में बदलने के लिए दिशानिर्देश जारी किये गए

स्वच्छता

  1. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा शहरी जल निकाय सूचना प्रणाली पोर्टल को राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद की मदद से लॉन्च किया गया
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारास्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में वॉश पर प्रगति 2000-2021: वॉश और संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर विशेष ध्यान रिपोर्ट जारी की गई |

अन्य खबरें

  1. ‘इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाएं’ एक नए आई-स्टेम (भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधाओं का मैप) पहल प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के कार्यालय द्वारा शुरू किया गया।
  2. इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 2013 से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी) के माध्यम से ₹ 24.8 लाख करोड़ से अधिक का हस्तांतरण किया गया है।
  3. संयुक्त राष्ट्र महिला द्वारा ‘सतत विकास लक्ष्यों पर प्रगति: दा जेंडर स्नैपशॉट 2022’ रिपोर्ट जारी की गई।
  4. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू.एन.डी.पी) द्वारा 2021-22 के लिए मानव विकास सूचकांक (एच.डी.आई) रिपोर्ट प्रकाशित की गई । सूचकांक में 191 देशों में भारत 132वें स्थान पर है।
  5. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा ‘वर्ल्ड सोशल प्रोटेक्शन रिपोर्ट 2020-22: रीजनल कंपेनियन रिपोर्ट फॉर एशिया एंड द पैसिफिक’ रिपोर्ट जारी की गई।

यह लेख पॉलिसी बज़्ज़ के अंग्रेजी संस्करण पर आधारित है जो 12 सितंबर 2022 को प्रकाशित हुआ था।

Add new comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *